अर्थ : किसी प्रदेश या वस्तु के विस्तार की अंतिम सीमा बताने वाली रेखा या घेरा।
उदाहरण :
भारत और नेपाल के बीच की सीमारेखा को पार करने के लिए भारतीयों तथा नेपालियों को वीसा नहीं लेना पड़ता है।
पर्यायवाची : बाउंड्री लाइन, बाउन्ड्री लाइन, बार्डर, बार्डरलाइन, बॉर्डर, बॉर्डरलाइन, भू सीमा, भू-सीमा, भूसीमा, सिवान, सीमा, सीमा रेखा, सीमा-रेखा, सीमारेखा, हद, हद्द
अर्थ : वह निर्जन वन-प्रांत जो किसी देश के आबाद या बसे हुए क्षेत्र की सीमा पर हो।
उदाहरण :
इस सीमांत क्षेत्र में प्रवेश वर्जित है।
पर्यायवाची : सीमांत, सीमांत क्षेत्र, सीमांत निर्जन वन-प्रांत, सीमान्त, सीमान्त क्षेत्र, सीमान्त निर्जन वन-प्रांत