अर्थ : निशाना लगाने के लिए तीर कमान पर ठीक तरह से लगाने की क्रिया।
उदाहरण :
गुरु की आज्ञा पाकर अर्जुन संधान में लग गया।
पर्यायवाची : निशाना बैठाना, समायोग
अर्थ : मृत शरीर को जीवित करने की क्रिया।
उदाहरण :
उन्हें मृत को जीवित करने की विद्या आती थी।
पर्यायवाची : जिंदा करना, जिआना, जिन्दा करना, जिलाना, जीवित करना, संजीवन, सञ्जीवन, सन्धान
अर्थ : वह रासायनिक क्रिया जिसमें कार्बनिक पदार्थों का अपघटन सूक्ष्म जीव या एंजाइमों के द्वारा होता है।
उदाहरण :
किण्वन द्वारा ही दूध से दही बनता है।
पर्यायवाची : किण्वन
अर्थ : कुछ विशिष्ट प्रकार के फलों, रसों, अन्नों आदि को सड़ाकर उनका भभके से खींचकर निकाला जाने वाला नशीला रस।
उदाहरण :
वह प्रतिदिन शाम को शराब पीकर घर लौटता है।
पर्यायवाची : अपाटव, अब्धिजा, अमृता, अरिष्टा, अलि, इरा, कामिनी, गंधमादनी, गंधमादिनी, गन्धमादनी, गन्धमादिनी, दारू, धीमोदिनी, परिप्लुता, मदनी, मदिरा, मद्य, मधु, मधुल, मनोज्ञा, मालिका, मेधावी, वरा, वरुणात्मजा, शराब, शुंडा, शुण्डा, सुप्रतिभा, सुरा, हाला
अर्थ : आधुनिक सौराष्ट्र राज्य जो गुजरात के पश्चिम में है।
उदाहरण :
काठियावाड़ का घोड़ा बहुत अच्छा होता है।
पर्यायवाची : काठियावाड़