अर्थ : एक स्थान पर उपस्थित एक से अधिक मनुष्य, पशु आदि जो एक इकाई के रूप में माने जाएँ।
उदाहरण :
खेतों को पशुओं का समुदाय तहस-नहस कर रहा है।
पर्यायवाची : अवली, खेढ़ा, गण, गुट, गुट्ट, ग्रुप, घटा, जंतु समूह, जन्तु समूह, जात, झँडूला, झुंड, झुण्ड, दल, निकर, निकुरंब, निकुरम्ब, पलटन, पल्टन, फ़ौज, फौज, बेड़ा, माल, वृंद, वृन्द, संकुल, संघात, संभार, सङ्कुल, सङ्घात, समुदाय, समूह, सम्भार, स्कंध, स्कन्ध
अर्थ : ऐसे व्यक्तियों का वर्ग या समूह जो किसी विशिष्ट (अच्छा या बुरा) उद्देश्य की सिद्धि के लिए सङ्घटित हुआ हो और मिल कर काम करता हो।
उदाहरण :
आजकल समाज में नित्य नये-नये दलों का उदय हो रहा है।
डाकुओं या स्वयंसेवकों का दल।
पर्यायवाची : गिरोह, गुट, जत्था, जमात, जूथ, टीम, टोली, दल, फिरका, फिर्क, बैंड, बैण्ड, बैन्ड, मंडल, मंडली, मण्डल, मण्डली, यूह, संतति, सन्तति