पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से छूटना शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

छूटना   क्रिया

१. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया

अर्थ : अलग या पृथक होना।

उदाहरण : भीड़ के कारण हमारा एक साथी मेले में बिछुड़ गया।

पर्यायवाची : अलग होना, छुटना, बिछड़ना, बिछुड़ना, बिलगना, विलग होना

२. क्रिया / होना क्रिया

अर्थ : वाहन आदि का एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए शुरू होना।

उदाहरण : यह रेल दस बजे वाराणसी के लिए प्रस्थान करेगी।

पर्यायवाची : खुलना, चलना, छुटना, निकलना, प्रस्थान करना, रवाना होना

Leave.

The family took off for Florida.
depart, part, set forth, set off, set out, start, start out, take off
३. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया
    क्रिया / होना क्रिया

अर्थ : समय पर न पहुँचने के कारण न मिलना।

उदाहरण : मेरी दस बजे की ट्रेन छूट गई।

पर्यायवाची : चला जाना, छुटना, निकलना

४. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया / भौतिक अवस्थासूचक
    क्रिया / होना क्रिया

अर्थ : किसी कारण से कोई कार्य होने से रह जाना।

उदाहरण : परीक्षा में मेरे दो प्रश्न छूट गए।

पर्यायवाची : छुटना, रहना

Leave undone or leave out.

How could I miss that typo?.
The workers on the conveyor belt miss one out of ten.
drop, leave out, miss, neglect, omit, overleap, overlook, pretermit
५. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया

अर्थ : किसी अंकित चिह्न आदि का न रहना।

उदाहरण : सर्फ से कपड़े के दाग, धब्बे छूट जाते हैं।

पर्यायवाची : उड़ना, छुटना, निकलना, मिटना, हटना

६. क्रिया / होना क्रिया

अर्थ : किसी बँधी या फँसी हुई वस्तु का अलग होना।

उदाहरण : मछली जाल से छूट गई।

पर्यायवाची : आज़ाद होना, आजाद होना, उन्मुक्त होना, खुलना, छुटना, बंधन मुक्त होना, बच निकलना, मुक्त होना

Grant freedom to. Free from confinement.

free, liberate, loose, release, unloose, unloosen
७. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया

अर्थ : अभियोग, दोष आदि से छुटकारा पाना या बरी होना।

उदाहरण : इस इलाक़े का मशहूर गुंडा कल ही जेल से छूटा है।

पर्यायवाची : छुटना, निकलना, बरी होना, मुक्त होना, रिहा होना

Grant freedom to. Free from confinement.

free, liberate, loose, release, unloose, unloosen
८. क्रिया / अल्पकालिक क्रिया

अर्थ : अस्त्र का चलना।

उदाहरण : युद्ध में दोनों तरफ से बाण छूट रहे थे।

पर्यायवाची : चलना, छुटना

Go off or discharge.

The gun fired.
discharge, fire, go off
९. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया

अर्थ : पीछे रह जाना।

उदाहरण : मुझे जहाँ उतरना था वह स्टेशन छूट गया।

पर्यायवाची : छुटना, निकलना

Leave behind unintentionally.

I forgot my umbrella in the restaurant.
I left my keys inside the car and locked the doors.
forget, leave
१०. क्रिया / होना क्रिया / घटनासूचक

अर्थ : आघात, दाब आदि पड़ने पर अपने स्थान से उछलकर वेगपूर्वक किसी चीज का कुछ दूर जा गिरना।

उदाहरण : उसने अपनी बायीं तरफ छलांग लगाकर कैच लपकने की कोशिश की और गेंद छिटक गई।

पर्यायवाची : गिरना, छटकना, छिटकना, छुटना, निकलना

११. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया

अर्थ : किसी संस्था, स्कूल आदि के नियमित कार्यकाल की समाप्ति होना।

उदाहरण : हमारा विद्यालय चार बजे छूटता है।

पर्यायवाची : छुटना

१२. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया

अर्थ : व्रत नियम आदि भंग होना।

उदाहरण : मेरा एक सोमवार छूट गया।

पर्यायवाची : छुटना

Be at variance with. Be out of line with.

depart, deviate, diverge, vary
१३. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / शारीरिक कार्यसूचक

अर्थ : तेज़ी से निकलना।

उदाहरण : छुट्टी की घंटी बजते ही मोहन घर के लिए छूटा।

पर्यायवाची : छुटना

Move fast by using one's feet, with one foot off the ground at any given time.

Don't run--you'll be out of breath.
The children ran to the store.
run
१४. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / गतिसूचक

अर्थ : तरल पदार्थ का बह या रसकर अन्दर से बाहर निकलना।

उदाहरण : उसके घाव से खून मिला पानी रिस रहा है।

पर्यायवाची : ओगरना, छुटना, टपकना, पसीजना, बहना, रसना, रिसना, सीझना, स्राव होना

Pass gradually or leak through or as if through small openings.

ooze, seep
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।