अर्थ : एक रुपये का सोलहवाँ भाग।
उदाहरण :
भिखारी का कटोरा आठ आने और चार आने के सिक्कों से भरा हुआ था।
आजकल आने का प्रचलन लगभग समाप्त सा हो गया है।
पर्यायवाची : आणक
अर्थ : किसी वस्तु आदि का सोलहवाँ भाग।
उदाहरण :
पर्याप्त वर्षा न होने के कारण इस वर्ष सिर्फ आठ आने ही फसल होने की उम्मीद है।
अर्थ : किसी निश्चित सीमा, स्थान आदि के अंदर जाना या उसके भीतर आना।
उदाहरण :
उसने पढ़ने के लिए अध्ययन कक्ष में प्रवेश किया।
साँप बिल के अंदर घुस गया।
पर्यायवाची : अंदर आना, अवगाहना, कदम रखना, घुसना, ढुकना, दाख़िल होना, पैठना, पैर रखना, प्रविष्ट होना, प्रवेश करना, हलना
अर्थ : अभिज्ञ या परिचित होना।
उदाहरण :
मैंने अभी जाना कि वह पढ़ा-लिखा नहीं है।
पर्यायवाची : अभिज्ञ होना, अवकलना, जानना, ज्ञात होना, ज्ञान होना, पता चलना, पता होना, परिचित होना, मालूम होना, रूबरू होना, वाक़िफ़ होना, वाकिफ होना
अर्थ : पौधों, वृक्षों, लताओं आदि में फल-फूल लगना।
उदाहरण :
इस वर्ष आम में जल्दी ही बौर आ गए।
अर्थ : काल अथवा समय की शुरुआत होना।
उदाहरण :
सावन आ गया है।
अर्थ : किसी भाव या अवस्था आदि का उत्पन्न होना।
उदाहरण :
आज के हास्य कवि सम्मेलन में बहुत आनंद आया।
अर्थ : खरीदने पर कोई वस्तु प्राप्त करना।
उदाहरण :
सोमवार को हमारी नई कार आएगी।
अर्थ : किसी के अंतर्गत होना।
उदाहरण :
बनारस उत्तर-प्रदेश में आता है।
यह कथा रामायण में आती है।
अर्थ : किसी कार्य को करने में समर्थ होना।
उदाहरण :
मुझे सिलाई-कढ़ाई आती है।
मैं सिलाई-कढ़ाई जानती हूँ।
पर्यायवाची : जानना
अर्थ : अस्तित्व में आना या जीवन धारण करना।
उदाहरण :
कृष्ण भगवान ने आधी रात को जन्म लिया।
पर्यायवाची : जनमना, जन्म लेना, जन्मना, पैदा होना, प्रसूत होना
अर्थ : रास्ते में होना या मार्ग में मिलना।
उदाहरण :
राजनांद गाँव से दुर्ग जाते समय शिवनाथ नदी पड़ती है।
पर्यायवाची : पड़ना
अर्थ : किसी प्रकार अपने अधिकार में या हाथ में आना।
उदाहरण :
मुझे राम से सौ रुपए प्राप्त हुए।
राम के पास से सौ रुपए मेरे पास आए।
भला हमें ऐसे कपड़े कहाँ जुड़ेंगे।
पर्यायवाची : उपलब्ध होना, जुड़ना, नसीब होना, प्राप्त होना, मयस्सर होना, मिलना, हाथ आना, हाथ लगना, हासिल होना
अर्थ : कोई काम, व्यवसाय आदि शुरू करना या किसी विशेष कार्य-क्षेत्र में पदार्पण करना।
उदाहरण :
पूँजीपति आजकल बैंकिंग कारोबार में भी उतर रहे हैं।
पर्यायवाची : उतरना
अर्थ : किसी बात, भाव, विचार आदि का ध्यान पर चढ़ना या स्मरण आना।
उदाहरण :
मेरे मन में यह बात उठी कि आजकल मीना स्कूल क्यों नहीं आती है?
पर्यायवाची : उठना
अर्थ : किसी वस्तु का पूर्व निर्धारित स्थान पर पहुँचना।
उदाहरण :
बाज़ार में नित नई चीजें आती रहती हैं।
चाय अभी तक नहीं आई?