अर्थ : मौर्य वंश का एक प्रसिद्ध राजा जो बिन्दुसार का पुत्र था।
उदाहरण :
कलिंग युद्ध के पश्चात अशोक ने बौद्ध धर्म ग्रहण कर लिया था।
पर्यायवाची : सम्राट अशोक
अर्थ : पच्चीस से तीस फुट ऊँचा एक सदाहरित पेड़ जिसकी पत्तियाँ आम की पत्तियों की तरह लंबी होती हैं।
उदाहरण :
अशोक पूरे भारत में पाया जाता है।
पर्यायवाची : अशोक वृक्ष, कामुक, केलिक, चैत्यतरु, चैत्यद्रुम, चैत्यवृक्ष, तामृपवल्लव, ताम्रपल्लव, दोहली, पुष्पपिंड, पुष्पपिण्ड, मंजरीक, रक्तपल्लव, रागी, रोगितरु, शिंशपा, शिंशुपा, हेम पुष्प, हेमपुष्प
अर्थ : एक सफेद, बहुत वजनी और चमकीली धातु जो साधारणतः द्रव रूप में रहती है।
उदाहरण :
पारा ही एक ऐसी धातु है जो द्रव अवस्था में पायी जाती है।
पर्यायवाची : अमर, अवित्यज, जैत्र, दिव्यरस, पर्वतोद्भव, पारत, पारद, पारा, महातेज, महारस, मुकुंद, मुकुन्द, मृत्युनाशक, रसधातु, रसनाथ, रसनायक, रसपति, रुद्ररेता, रेत, रेतस्, शंकरशुक्र, शंभुतेज, शम्भुतेज, शिववीय, सर्व, सिंधुज, सिद्धधातु, सिन्धुज, स्कंदशक, स्कन्दशक