अर्थ : चौबीस अंगुल की एक नाप या कोहनी से पंजे के सिरे तक की लंबाई की नाप।
उदाहरण :
इस वस्त्र की लंबाई दो हाथ है।
पर्यायवाची : हस्त
अर्थ : किसी काम में योगदान करने वाला व्यक्ति।
उदाहरण :
उसकी मदद के लिए कई हाथ सामने आए।
अर्थ : हाथ से खेले जाने वाले खेलों में हर खिलाड़ी के खेलने की बारी।
उदाहरण :
अभी किसका हाथ है?
अर्थ : ताश के खेल में एक दौर में गिरने वाले पत्ते जो उसके बाद खेल से बाहर हो जाएँ।
उदाहरण :
मेरे सात हाथ बन चुके हैं।
अर्थ : अधिकार, अधिकारक्षेत्र या देख-रेख।
उदाहरण :
प्रतिवादी का भाग्य जूरी के हाथ में है।
अर्थ : तलवार चलाने का ढंग।
उदाहरण :
तलवार के बत्तीस हाथ होते हैं।