अर्थ : सहमत होना।
उदाहरण :
मैं आपकी बात मानता हूँ।
पर्यायवाची : इत्तफ़ाक़ रखना, इत्तफाक रखना, कबूलना, मानना, राज़ी होना, राजी होना, सहमत होना, स्वीकारना
अर्थ : किसी वस्तु, व्यक्ति आदि को अपना लेना।
उदाहरण :
उसने हिन्दू धर्म अपना लिया।
पर्यायवाची : अंगीकार करना, अख़्तियार करना, अख्तियार करना, अपना बनाना, अपना लेना, अपनाना, चुनना, सकारना, स्वीकारना
अर्थ : काम आदि करने की जिम्मेदारी लेना।
उदाहरण :
शादी की सारी जिम्मेदारी मैंने ली।
पर्यायवाची : ग्रहण करना, प्राप्त करना, लेना, स्वीकारना
अर्थ : प्रस्ताव आदि मान लेना या किसी काम को करने के लिए साकारात्मक रूप से स्वीकार करना।
उदाहरण :
प्राध्यापक ने हमारे इस काम को स्वीकृति दी।
पर्यायवाची : ठप्पा लगाना, मंजूरी देना, मुहर लगाना, मोहर लगाना, सकारना, सहमति देना, स्वीकारना, स्वीकृति देना, हरी झंडी दिखाना, हरी झंडी देना, हाँ करना
अर्थ : * परीक्षण या प्रमाण के लिए स्वीकार करना।
उदाहरण :
न्यायालय आपके झूठे तर्कों को नहीं स्वीकारेगा।
पर्यायवाची : स्वीकारना