अर्थ : त्वचा का वह गुण जिससे छूने, दबने आदि का अनुभव होता है।
उदाहरण :
अंगों के पक्षाघात से उस अंग का स्पर्श भी समाप्त हो जाता है।
अर्थ : व्याकरण में वह वर्ण जिसका उच्चारण करते समय जीभ कुछ ऊपर उठकर और मुख के किसी भाग को स्पर्श करते हुए बहुत थोड़े समय के लिए श्वास रोक देती है।
उदाहरण :
क से लेकर म तक के व्यंजन को स्पर्श वर्ण कहते हैं।
पर्यायवाची : स्पर्श अक्षर, स्पर्श वर्ण
अर्थ : ग्रहण के समय सूर्य अथवा चन्द्रमा पर छाया पड़ने लगने की क्रिया या ग्रहण का आरंभ।
उदाहरण :
दूरदर्शन पर सूर्य ग्रहण का स्पर्श से लेकर मोक्ष तक का दृश्य दिखाया गया।
अर्थ : संभोग का एक प्रकार या आसन या रति-बंध।
उदाहरण :
स्पर्श सोलह रतिबंधों में से एक है।