अर्थ : बैठने की विशेष प्रकार की चौकी विशेषकर भव्य और आरामदायक।
उदाहरण :
महात्माजी सिंहासन पर बैठकर उपदेश दे रहे हैं।
पर्यायवाची : सिंघासन
अर्थ : राजाओं के बैठने, देवमूर्तियों की स्थापना आदि के लिये प्रायः काठ, सोने, चाँदी, पीतल आदि का बना हुआ एक विशेष प्रकार का आसन जो चौकी के आकार का होता है और जिसके दोनों हत्थों पर शेर के मुख की आकृति बनी होती है।
उदाहरण :
सिंहासन पर देवमूर्ति विद्यमान हैं।
पर्यायवाची : सिंघासन
अर्थ : कामशास्त्र में वर्णित रतिबंधों में से एक।
उदाहरण :
वह सिंहासन का प्रयोग करना चाहता है।
पर्यायवाची : सिंघासन
अर्थ : दोनों भौंहों के बीच में लगाया जानेवाला बैठकी के आकार का चंदन, रोली आदि का टीका या तिलक।
उदाहरण :
पंडित जी पूजा से पूर्व सिंहासन अवश्य लगाते हैं।
पर्यायवाची : सिंघासन
अर्थ : फलित ज्योतिष में एक प्रकार का चक्र जिसमें मनुष्य की आकृति में विभक्त सत्ताइस कोठे या खाने होते हैं जिनमें नक्षत्रों के नाम भरे जाते हैं।
उदाहरण :
सिंहासन को देखकर नक्षत्रों के शुभाशुभ फलों को जाना जाता है।
पर्यायवाची : सिंघासन