अर्थ : एक वैदिक देवता जो जल के अधिपति माने गये हैं।
उदाहरण :
वेदों में वरुण की पूजा का विधान है।
पर्यायवाची : अंबुराज, अपांपति, अर्णवमंदिर, इरेश, कुंडली, कुण्डली, केश, केशगर्भ, जंबूक, जल देवता, जलपति, जलाधिप, जलेश, जलेश्वर, तोयेश, दहर, दैत्यदेव, धर्मपति, नंदपाल, नदीन, नदीपति, नदीभल्लातक, नन्दपाल, पयोदेव, पाथस्पति, पाशहस्त, मकराश्व, यादःपति, यादीश, वरुण, वरुण देव, वाम, वारिनाथ, वारिलोमा, संवृत्त, सलिलपति, सलिलराज, सलिलेश
अर्थ : वह स्थान जो छिपा हुआ हो।
उदाहरण :
शत्रु से बचने के लिए राजा ने संवृत में शरण ली।
पर्यायवाची : गुप्त स्थान
अर्थ : एक तरह की बेंत।
उदाहरण :
यह कुर्सी संवृत से बनी है।