पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से षष्ठी शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

षष्ठी   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / समय / अवधि

अर्थ : चांद्रमास के किसी पक्ष की छठी तिथि।

उदाहरण : आज से ठीक चार दिन बाद षष्ठी है।

पर्यायवाची : छट, छठ, छठी, षष्ठ

२. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / सामाजिक कार्य

अर्थ : शिशु के जन्म के छठे दिन का कृत्य।

उदाहरण : रोहित के बेटे की छठी धूम-धाम से मनाई गयी।

पर्यायवाची : छठी

३. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / गुणधर्म

अर्थ : व्याकरण में वह कारक जिससे एक शब्द का दूसरे शब्द के साथ संबंध सूचित होता है।

उदाहरण : संबंधकारक की विभक्ति का, के, की, रा, रे री आदि हैं जैसे यह राम की पुस्तक है।

पर्यायवाची : संबंध, संबंधकारक, सम्बन्ध, सम्बन्ध कारक

The case expressing ownership.

genitive, genitive case, possessive, possessive case
४. संज्ञा / सजीव / जन्तु / पौराणिक जीव

अर्थ : एक देवी जिनका पूजन छठी के अवसर पर किया जाता है।

उदाहरण : बिहार में छठी की पूजा बड़े धूम-धाम से की जाती है।

पर्यायवाची : छठी, छठी माँ, छठी माई, षष्ठी माता

A female deity.

goddess
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।