अर्थ : सौर जगत का सबसे छोटा ग्रह जो सूर्य से अन्य ग्रहों की अपेक्षा नज़दीक है।
उदाहरण :
वैज्ञानिकों के अनुसार बुध पर जीवन असम्भव है।
पर्यायवाची : चंद्रकुमार, चंद्रज, चन्द्रकुमार, चन्द्रज, तारेय, बुध, बुध ग्रह, मरकरी, मरक्युरी, वैधव, शशांकज, शशांकसुत, शशाङ्कज, शशाङ्कसुत, शशितनय, शशिपुत्र, सोमज, सोमराजसुत, सोमसुत
अर्थ : चान्द्र मास के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि, जिसमें चन्द्रमा अपनी सब कलाओं से युक्त या पूरा दिखाई देता है।
उदाहरण :
पूर्णिमा का चाँद आकर्षक होता है।
पर्यायवाची : इंदुमती, इन्दुमती, चातुर्मासी, धर्मवासर, निरंजना, पक्षावसर, पर्वणी, पूनम, पूरनमासी, पूर्णमासी, पूर्णिमा, पौर्णमासी, पौर्णमी, पौर्णिमा, राका, शशितिथि