अर्थ : रोटी, पूरी आदि बनाने के लिए चकले पर लोई रखकर बेलन से पतला करना।
उदाहरण :
सीमा बहुत जल्दी-जल्दी बेलती है।
पर्यायवाची : बेलना
अर्थ : किसी चीज में उँगलियाँ डालकर उसे हिलाना-डुलाना।
उदाहरण :
बच्चा चावल रोल रहा है।
अर्थ : किसी चीज को छेड़ना या घुमाना-फिराना।
उदाहरण :
घोड़ा और फोड़ा जितना ही रोलो उतने ही बढ़ते हैं।
अर्थ : कोई चीज बहुत अधिक मात्रा में पाकर उसे मनमाने ढंग से उसे इधर-उधर करना या छितराना।
उदाहरण :
बच्चे समुद्र के किनारे रेत रोल रहे हैं।
अर्थ : शरीर या अंगों में उबटन, लेप आदि लगाना।
उदाहरण :
वह हर रविवार को उबटन रोलती है।