पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से रिसाला शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

रिसाला   संज्ञा

१. संज्ञा / समूह

अर्थ : वह सेना जिसमें सैनिक घोड़ों पर सवार होकर युद्ध करते हैं।

उदाहरण : महाराणा प्रताप की अश्व सेना नदी नालों को पार करते हुए अविराम गति से बढ़ी जा रही थी।

पर्यायवाची : अश्व सेना, अश्वानीक, घुड़सेना

An army unit mounted on horseback.

horse cavalry
२. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / संज्ञापन
    संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : वह कागज आदि जिस पर किसी के लिए कोई समाचार या विवरण आदि लिखा हो।

उदाहरण : वंदना अपने परदेशी भाई को बराबर पत्र लिखती रहती है।
मंत्री राजदरबार में दूत द्वारा लाई हुई पत्रिका पढ़ने लगा।

पर्यायवाची : खत, ख़त, चिट्ठी, पत्र, पत्रिका, पाती, मकतूब, लेटर

A written message addressed to a person or organization.

Mailed an indignant letter to the editor.
letter, missive
३. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : कम पन्नों वाली छोटी पुस्तक।

उदाहरण : गीता प्रेस में धर्म प्रचार के उद्देश्य से कई धार्मिक पुस्तिकाएँ छपती हैं।

पर्यायवाची : गुटका, पुस्तिका

A small book usually having a paper cover.

booklet, brochure, folder, leaflet, pamphlet
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।