अर्थ : कुंती का सबसे बड़ा पुत्र जो बहुत दानी था और जिसके जन्म लेते ही कुंती ने उसे त्याग दिया था।
उदाहरण :
कर्ण की दानवीरता की कहानी आज भी लोग बड़े चाव से सुनते एवं पढ़ते हैं।
पर्यायवाची : अंगराज, अरुणात्मज, अर्कज, अर्कतनय, कर्ण, कानीन, पातंगी, रविनंदन, रविनन्द, रविनन्दन, राधातनय, राधेय, वृषण, वैकर्तन, सावित्र, सूतज, सूततनय, सूतपुत्र
अर्थ : सूर्य के दो पुत्र जो देवताओं के वैद्य माने जाते हैं।
उदाहरण :
अश्विनी कुमारों ने यज्ञ में कटे अश्व के सिर को पुनः जोड़ दिया था।
पर्यायवाची : अब्धिज, अश्विनी कुमार, अश्विनीकुमार, आश्विनेय, देव चिकित्सक, देवचिकित्सक, यमज, रविनंदन, रविनन्द, रविनन्दन, विवुधवैद्य, सुर वैद्य, स्वर्वैद्य
अर्थ : चौदह मनुओं में से आठवें मनु।
उदाहरण :
एक कथा के अनुसार सावर्णि मनु की उत्पत्ति सूर्य पत्नी छाया के गर्भ से हुई थी।
पर्यायवाची : अर्कसावर्णि, आर्य, रविनंदन, रविनन्द, रविनन्दन, सावर्णि, सावर्णि मनु
अर्थ : कश्यप के पौत्र और विवस्वान के पुत्र जो चौदह मनुओं में से सातवें थे।
उदाहरण :
एक अन्य कथा के अनुसार वैवस्वत मनु सूर्य के पुत्र थे जो संज्ञा के गर्भ से पैदा हुए थे।
पर्यायवाची : अर्कतनय, भास्करि, रविनंदन, रविनन्द, रविनन्दन, विवस्वत, विवस्वान, वैवस्तुमनु, वैवस्वत, वैवस्वत मनु, वैवस्वतमनु, सत्यव्रत, सातवाँ मनु