अर्थ : मुगल शासन में सोने का वह सिक्का जिसकी तौल, धातु आदि की प्रामाणिकता सिद्ध करने के लिए उस पर टकसाल या शासन का ठप्पा लगा रहता था।
उदाहरण :
उसने स्वर्णकार से मोहर के बदले में रुपये लिए।
पर्यायवाची : मुहर
अर्थ : नेपाल में सत्रहवीं शताब्दी के मध्य से उन्नीस सौ बत्तीस तक चलने वाली मुद्रा।
उदाहरण :
मोहर सोने या चाँदी के होते थे।
पर्यायवाची : मुहर
अर्थ : सोने का बना सिक्का।
उदाहरण :
वे हर धनतेरस पर सोने का सिक्का खरीदते हैं।
पर्यायवाची : सोने का सिक्का, स्वर्ण मुद्रा, स्वर्ण मुहर, स्वर्ण सिक्का, हेम-मुद्रा, हेममुद्रा