सदस्य बनें
पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि क्लिपबोर्ड पर बना दी है।
अर्थ : जिसका मूल्य अधिक हो।
उदाहरण : यह साड़ी थोड़ी महँगी है।
पर्यायवाची : आँकर, क़ीमती, कीमती, गब्बर, मँहगा, मंहगा, महंगा, महार्घ, महार्थक
Having a high price.
अर्थ : जिसका उचित से अधिक मूल्य हो।
उदाहरण : गाँवों की अपेक्षा शहरों में वस्तुएँ महँगी हैं।
पर्यायवाची : मँहगा, मंहगा, महंगा
अर्थ : जिसे प्राप्त करने के लिए आवश्यकता से अधिक व्यय करना, कष्ट उठाना या बदनामी अथवा हानि सहनी पड़ी हो।
उदाहरण : मेरी दुश्मनी आपको बहुत महँगी पड़ेगी।
अर्थ : जहाँ वस्तुएँ अधिक मूल्य पर बिकती हों या किसी सेवा का अधिक मूल्य लिया जाता हो।
उदाहरण : यह भोजनालय महँगा है।
High in price or charging high prices.
अर्थ : जिसका दाम या भाव पहले से बढ़ गया हो।
उदाहरण : आज बाज़ार महँगा हो गया है।
पर्यायवाची : तेज, तेज़, मँहगा, मंहगा, महंगा
इंस्टॉल करें