पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से मरु शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

मरु   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / स्थान / भौतिक स्थान

अर्थ : वह निर्जल स्थान जहाँ रेत ही रेत हो।

उदाहरण : ऊँट को रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है।

पर्यायवाची : इरण, मरुथल, मरुभूमि, मरुस्थल, मरू, रेगिस्तान

Arid land with little or no vegetation.

desert
२. संज्ञा / सजीव / वनस्पति / झाड़ी

अर्थ : तुलसी की तरह का सुगंधित पत्तियों वाला एक जंगली पौधा।

उदाहरण : उसने मरुए को जड़ से उखाड़ दिया।

पर्यायवाची : मरवा, मरुआ, मरुवा, वरोट

३. संज्ञा / सजीव / जन्तु / पौराणिक जीव

अर्थ : एक रघुवंशी जो राम के पूर्वज थे।

उदाहरण : मरु शीघ्रग के पुत्र थे।

An imaginary being of myth or fable.

mythical being
४. संज्ञा / सजीव / जन्तु / पौराणिक जीव

अर्थ : एक दैत्य।

उदाहरण : मरु नरकासुर का साथी था।

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।