अर्थ : दो पंखों वाला उड़ने वाला छोटा कीट।
उदाहरण :
गोबर पर मक्खियाँ भिनभिना रही हैं।
पर्यायवाची : मक्षिका
अर्थ : फूलों का रस चूसकर मधु एकत्र करने वाली एक मक्खी।
उदाहरण :
इस पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता है।
पर्यायवाची : द्विर, नीलभ, पुष्करप्रिय, मधुकरी, मधुकृत, मधुमक्खी, मधुमक्षिका, मधुमाखी, मध्वक, मुमाखी
अर्थ : बंदूक के अगले भाग में वह उभरा हुआ अंश जिसकी सहायता से निशाना साधा जाता है।
उदाहरण :
सिपाही की दृष्टि मक्खी पर केन्द्रित है।
पर्यायवाची : बंदूक की मक्खी