अर्थ : सौर जगत का पाँचवा ग्रह जो पृथ्वी से बहुत दूर है।
उदाहरण :
बृहस्पति सब ग्रहों से बड़ा है।
पर्यायवाची : गुरु, जूपिटर, प्राक्फाल्गुन, बृहस्पति ग्रह, वृहस्पति
अर्थ : एक देवता जो सब देवताओं के गुरु हैं।
उदाहरण :
आपत्तिकाल में बृहस्पति देवताओं की मदद करते हैं।
पर्यायवाची : अंगिरस, अङ्गिरस, अनिमिषाचार्य, अमराचार्य, आँगिरस, आंगिरस, गीर्पति, गुरु, चारु, ताराधिप, ताराधीश, तारानाथ, त्रिदशगुरु, त्रिदशचार्य, त्रिदशाचार्य, देवगुरु, देवाचार्य, धिषणाधिप, धीपति, धीमान, धीमान्, बोधान, वागीश, वृहस्पति, शतपत्र, शिखंडी, शिखण्डी, सुराचार्य
अर्थ : एक पौराणिक ऋषि जो अंगिरा ऋषि के पुत्र थे।
उदाहरण :
भरद्वाज ऋषि बृहस्पति के पुत्र माने जाते हैं।
पर्यायवाची : बृहस्पति ऋषि