अर्थ : किसी को अपने यहाँ या पास आने के लिए कहना।
उदाहरण :
दादी दादा को इशारे से बुला रही हैं।
अर्थ : किसी से यह कहना कि यहाँ या हमारे पास अमुक काम के लिए आओ या अमुक काम करो।
उदाहरण :
कर्मचारी संघ ने लोगों से हड़लात का आह्वान किया।
पर्यायवाची : आवाहन करना, आह्वान करना, पुकारना
अर्थ : न्योता देना।
उदाहरण :
उसने अपनी शादी में हम सबको निमंत्रित किया है।
पर्यायवाची : अमातना, आमंत्रित करना, तलब करना, निमंत्रण देना, निमंत्रना, निमंत्रित करना, निमन्त्रण देना, निमन्त्रना, निमन्त्रित करना, नेउतना, नेवतना, न्योतना, न्यौता देना