अर्थ : बुरी दशा में लाना।
उदाहरण :
रंजन ने मेरी घड़ी बिगाड़ दी।
पर्यायवाची : खराब करना, ख़राब करना, घालना
अर्थ : किसी वस्तु को बनाते समय ऐसा दोष उत्पन्न करना कि वह ठीक न बने।
उदाहरण :
दर्जी ने मेरा ड्रेस बिगाड़ दिया।
पर्यायवाची : खराब करना, ख़राब करना
अर्थ : किसी पदार्थ के स्वाभाविक गुण अथवा स्वभाव में विकार उत्पन्न करना।
उदाहरण :
जलन वश उसने उसका चेहरा ही बिगाड़ दिया।
पर्यायवाची : खराब करना, ख़राब करना
अर्थ : नीति पथ से भ्रष्ट करना।
उदाहरण :
उसने मेरे बच्चे को बिगाड़ दिया।
पर्यायवाची : अशुद्ध मार्ग पर चलाना, खराब करना, ख़राब करना, गलत रास्ता दिखाना, गलत रास्ते पर चलाना, गुमराह करना, पथभ्रष्ट करना
अर्थ : बुरी आदत लगाना।
उदाहरण :
संगति अकसर बहुतों को बिगाड़ती है।
पर्यायवाची : खराब करना, ख़राब करना
अर्थ : स्त्री का सतीत्व हरण करना।
उदाहरण :
बदले की भावना वश उसने दुश्मन की बेटी को बिगाड़ा।
पर्यायवाची : खराब करना, ख़राब करना