अर्थ : वर्षा का पानी गिरना।
उदाहरण :
आज सुबह से ही बारिश हो रही है।
पर्यायवाची : पानी बरसना, बरसात होना, बारिश होना, मेह पड़ना, वर्षा होना
अर्थ : ऊपर या चारों ओर से अधिक मात्रा में आना या गिरना।
उदाहरण :
आकाशवाणी के साथ फूल बरसे।
पर्यायवाची : बरषना, बारिश होना, वर्षा होना
अर्थ : क्रोधपूर्वक जोर से कोई कड़ी बात कहना।
उदाहरण :
वह एक भोले आदमी को डाँट रहा था।
पर्यायवाची : घुड़कना, घुड़की देना, चिल्लाना, झाड़ लगाना, झाड़ना, डपटना, डाँटना, डाँटना-डपटना, डाटना, फटकारना