पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से फलदान शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

फलदान   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / सामाजिक कार्य

अर्थ : कन्यापक्ष के लोगों की वर के मस्तक पर तिलक लगाकर विवाह निश्चित करने की क्रिया।

उदाहरण : लड़केवालों ने टीके के बाद शादी से इन्कार कर दिया।

पर्यायवाची : टीका, तिलक

२. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य / सामाजिक कार्य

अर्थ : विवाह पक्का करने की एक रीति जिसमें भावी वर के मस्तक पर टीका लगाकर उसे कुछ दिया जाता है।

उदाहरण : आज मेरे दोस्त का फलदान है।

पर्यायवाची : बरच्छा, बरिच्छा, बरेच्छा, बरोक

३. संज्ञा / निर्जीव / घटना / सामाजिक घटना

अर्थ : हिन्दुओं में विवाह संबंध स्थिर करने की एक रस्म।

उदाहरण : मेरी सहेली की सगाई हो गई है।

पर्यायवाची : मँगनी, मंगनी, वाग्दान, सगाई

The act of becoming betrothed or engaged.

betrothal, espousal
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।