अर्थ : ख्यात होने की अवस्था या भाव।
उदाहरण :
सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट से ख्याति और पैसा दोनों अर्जित किए हैं।
पर्यायवाची : अपदेश, अभिख्या, अभिख्यान, अभिजन, आख्या, आख्याति, कीर्ति, ख्याति, जस, नाम, नामवरी, नेकनामी, प्रख्याति, प्रतिख्याति, प्रतिष्ठा, प्रतीति, प्रसिद्धि, बिरद, यश, विख्याति, विरद, विरुद, शोहरत, सुख्याति, सुयश
अर्थ : घोड़ों की आँख का एक रोग जिसमें आँखों के आस-पास का माँस बढ़कर दृष्टि रोक लेता है।
उदाहरण :
प्रचार से पीड़ित घोड़े की शल्यचिकित्सा की जा रही है।
अर्थ : किसी चीज या व्यक्ति को लोकप्रिय बनाने अथवा किसी लोक-प्रिय वस्तु या व्यक्ति को हेय सिद्ध करने के लिए किया जाने वाला प्रयास जो विशेष रूप से किसी बात, सिद्धांत आदि को जनता या लोक में फैलाने के लिए किया जाता है।
उदाहरण :
गलत प्रचार को बढ़ावा नहीं देना चाहिए।
पर्यायवाची : पब्लिसिटी
अर्थ : किसी चीज या व्यक्ति को लोकप्रिय बनाने अथवा किसी लोक-प्रिय वस्तु या व्यक्ति को हेय सिद्ध करने के लिए प्रचारित की हुई कोई बात।
उदाहरण :
लोग फ़िल्मी सितारों के प्रचार में अधिक रुचि लेते हैं।
पर्यायवाची : पब्लिसिटी