अर्थ : किसी निश्चित सीमा, स्थान आदि के भीतर करना।
उदाहरण :
उसने जबरदस्ती दो लोगों को सिनेमा-घर में घुसा दिया।
पर्यायवाची : घुसाना, पहुंचाना, पैठाना, प्रविष्ट कराना, प्रवेश कराना
अर्थ : किसी विशेष अवस्था या दशा तक ले जाना।
उदाहरण :
सरकार लोगों तक सेवाओं को सस्ते दामों में पहुँचाती है।
पर्यायवाची : पहुंचाना
अर्थ : किसी को दुखी-सुखी करना, राहत देना या किसी की हानि-लाभ करना।
उदाहरण :
बेटे ने अपना घर छोड़कर पिता को बहुत दुख पहुँचाया।
पर्यायवाची : पहुंचाना
अर्थ : किसी विषय में किसी के बराबर कर देना।
उदाहरण :
मेरे पिता ने मुझे पढ़ा-लिखाकर यहाँ तक पहुँचाया।
पर्यायवाची : पहुंचाना