अर्थ : भूमि का बहुत ऊँचा, ऊबड़-खाबड़ और प्रायः पथरीला प्राकृतिक भाग।
उदाहरण :
हिमालय पर्वत भारत के उत्तर में है।
पर्यायवाची : अग, अचल, अद्रि, अलम, अवि, अश्म, कंदराकर, गिर, गिरि, घाट, तालिश, तुंग, दरीभृत, धातुभृत्, पयोधर, पर्वत, पारावत, पृथुशेखर, पृथ्वीधर, भूधर, भूमिधर, भूमिभृत, महिधर, वलाहक, वसुधाधर, व्यंगक, व्यंशक, व्यङ्गक, शिखी, शैल, स्थावर