पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से पपरी शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

पपरी   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु

अर्थ : सूखकर या सिकुड़ने से जगह-जगह चिटकी हुई किसी वस्तु की पतली परत।

उदाहरण : पानी की कमी से खेत में पपड़ी पड़ गई है।

पर्यायवाची : पपड़ी, पर्पटी

A hard outer layer that covers something.

crust, encrustation, incrustation
२. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / प्राकृतिक वस्तु
    संज्ञा / भाग

अर्थ : मवाद सूख जाने से घाव के ऊपर जमी हुई परत।

उदाहरण : चिकित्सक ने फोड़े की मरहम-पट्टी करने से पहले उसके ऊपर के खुरंड को साफ़ किया।

पर्यायवाची : खतखोट, खुरंट, खुरंड, दाल, दिउला, दिउली, पपड़ी, पर्पटी

The crustlike surface of a healing skin lesion.

scab
३. संज्ञा / सजीव / वनस्पति

अर्थ : एक पौधा।

उदाहरण : पपरी की जड़ दवा के काम में आती है।

पर्यायवाची : काकच्छदि, श्वपामन

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।