अर्थ : वर्तमान बिहार राज्य की राजधानी।
उदाहरण :
पटना बौद्धकाल में पाटलिपुत्र के नाम से जाना जाता था।
पर्यायवाची : पटना शहर, पाटलिपुत्र
अर्थ : भारत के बिहार राज्य का एक जिला।
उदाहरण :
पटना जिले का मुख्यालय पटना शहर में है।
पर्यायवाची : पटना ज़िला, पटना जिला
अर्थ : किसी स्थान में किसी वस्तु का बहुत अधिक मात्रा में एकत्रित होना।
उदाहरण :
महुए के पेड़ के नीचे की ज़मीन महुओं से पटी है।
पर्यायवाची : पट जाना
अर्थ : सौदा आदि का तय हो जाना या बात पक्की होना।
उदाहरण :
नये मकान का सौदा कल जम गया।
पर्यायवाची : जमना, ठहरना, ठीक होना, तय होना, पक्का होना
अर्थ : अनुकूल होना।
उदाहरण :
यार ! वह लड़की पट गई।
अर्थ : सींचा जाना।
उदाहरण :
नहर से अब सभी खेतों में पानी पट रहा है।
पर्यायवाची : सिंचना, सिंचाई होना, सिंचाना