अर्थ : बैल,भैंसे आदि को वश में रखने के लिए उनकी नाक छेद कर उसमें रस्सी पिरोना।
उदाहरण :
लोगों ने बैल को पकड़कर नाथा।
पर्यायवाची : नकेल डालना, नाथना, नाधना
अर्थ : गाड़ी, कोल्हू, हल आदि चलाने के लिए उनके आगे घोड़े, बैल आदि बाँधना।
उदाहरण :
कोल्हू चलाने के लिए किसान बैल को जोत रहा है।
पर्यायवाची : जुआ पहनाना, जुआठना, जोतना, नांधना, नाधना
अर्थ : कई वस्तुओं या किसी वस्तु के कई भागों को छेदकर उसमें रस्सी या तागा डालना।
उदाहरण :
उसने इधर-उधर बिखरे कागज़ो को नत्थी किया।
पर्यायवाची : नत्थी करना, नाथना, नाधना