अर्थ : समुद्र-मन्थन के समय निकला हुआ एक वृक्ष जो इन्द्र के नन्दनकानन में लगा हुआ माना जाता है।
उदाहरण :
पारिजात वृक्ष को कृष्ण ने इन्द्र से छीनकर अपनी प्रिया सत्यभामा के बाग में लगाया था।
पर्यायवाची : द्रुम, पारिजात, पारिजात वृक्ष, पारिजातक
अर्थ : एक बड़ा, शाखाहीन पेड़ जो खम्बे के रूप में सीधा ऊपर बढ़ता है और जिसके सिरे पर बड़े-बड़े पत्ते होते हैं।
उदाहरण :
वह ताड़ से ताड़ी उतार रहा है।
पर्यायवाची : तरकुल, ताड़, ताड़ वृक्ष, ताड़वृक्ष, ताल, ताल वृक्ष, तालवृक्ष, दीर्घतरु, दीर्घदंड, दीर्घदण्ड, दीर्घद्रु, दीर्घपादप, दीर्घस्कंध, दीर्घस्कन्ध, ध्वजद्रुम, नीलतरु, भूमिपिशाच, महाद्रुम, लाँगल, लांगल, लाङ्गल, श्रीबीज