अर्थ : वह मंदिर जिसमें किसी देवता की मूर्ति या मूर्तियाँ स्थापित करके उसकी पूजा की जाती है।
उदाहरण :
वह प्रतिदिन नहा-धोकर देव मंदिर जाता है।
पर्यायवाची : ठाकुर-द्वारा, ठाकुर-बाड़ी, दिवगृह, दिहरा, देव थान, देव मंदिर, देव-मंदिर, देव-मन्दिर, देवगृह, देवतालय, देवथान, देवमंदिर, देवमन्दिर, देवल, देवस्थान, देवालय
अर्थ : एक प्रसिद्ध बड़ा वृक्ष जो हिंदुओं तथा बौद्धों में बहुत पवित्र माना जाता है।
उदाहरण :
वह सुबह नहा-धोकर पीपल में जल देता है।
पर्यायवाची : अद्रिजा, अमृता, अश्वत्थ, अश्वश्थ, कुंजराशन, कुञ्जराशन, केशवालय, क्षीरद्रुम, चलपत्र, चैत्यक, चैत्यतरु, चैत्यद्रुम, चैत्यवृक्ष, धर्मवृक्ष, नंदकि, नन्दकि, नागबंधु, नागबन्धु, पादचत्वर, पिप्पल, पीपर, पीपल, प्रियंगु, प्रियंगू, प्रियङ्गु, प्रियङ्गू, प्लक्ष, बादरंग, बादरङ्ग, महाद्रुम, महाबला, वन्यवृक्ष, वातरंग, वासुदेव, शुचिद्रुम, श्रीमत्, श्रीमान्