अर्थ : अस्तित्व में लाना।
उदाहरण :
कुम्हार घड़े बनाता है।
उसने सालभर में करोड़ रुपए की कंपनी खड़ी कर ली।
पर्यायवाची : उपराजना, खड़ा करना, निर्माण करना, निर्माना, बनाना, रचना, विकसित करना
अर्थ : किसी को किसी विशेष प्रयोजन या कार्यक्रम के लिए परिधान आदि पहनाकर उपयुक्त बनाना।
उदाहरण :
माँ बच्चे को स्कूल भेजने के लिए तैयार कर रही है।
अर्थ : आवास स्थान बनाना।
उदाहरण :
किसी तरह उसने इस शहर में एक झोपड़ी बनाई थी।
पर्यायवाची : छाना, निर्माण करना, निर्मित करना, बनाना
अर्थ : * किसी धातु को आकार देना या उपयुक्त बनाना या सुधारना या उन्नत बनाना।
उदाहरण :
वह लोहे से कोई विशेष उपकरण बना रहा है।
पर्यायवाची : बनाना
अर्थ : * भविष्य में किसी भूमिका या कार्य के लिए (किसी को) तैयार करना।
उदाहरण :
व्यापारी अपने लड़के को अपना उत्तराधिकारी बनाने के लिए तैयार कर रहा है।
भारत माँ की रक्षा के लिए हम सेना तैयार कर रहे हैं।