अर्थ : शरीर के अंदर हड्डियों का ढाँचा।
उदाहरण :
वह इतना दुबला है कि उसका अस्थि पंजर दिखाई देता है।
पर्यायवाची : अंजर-पंजर, अंजरपंजर, अञ्जर-पञ्जर, अञ्जरपञ्जर, अस्थि-पंजर, अस्थि-पञ्जर, अस्थिपंजर, अस्थिपञ्जर, इंजर-पिंजर, इञ्जर-पिञ्जर, कंकाल, कङ्काल, ठठरी, ठठेर, ठाटर, ठाठ, ठाठर, डौर, डौल, ढाँचा, पंजर, पञ्जर, पिंजर, पिञ्जर
अर्थ : किसी वस्तु की वे बाहरी और दृश्य बातें जिनसे उसकी लम्बाई, चौड़ाई, प्रकार, स्वरूप आदि का ज्ञान होता है।
उदाहरण :
द्रव की कोई निश्चित आकृति नहीं होती।
पर्यायवाची : अनुहरिया, अनुहार, आकार, आकार प्रकार, आकार-प्रकार, आकृति, ढाँचा, प्रतिभास, बनावट, मूर्ति, मूर्त्ति, रंग रूप, रंग-रूप, रंगरूप, रूप, रूप रंग, रूप रचना, रूप-रंग, रूप-रचना, रूपरंग, शकल, शक्ल, संरचना, साइज, साइज़, स्वरूप