पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से ठिठकना शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

ठिठकना   क्रिया

१. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया

अर्थ : आशंका, भय आदि की कोई बात देखकर चलते-चलते अचानक रुक जाना।

उदाहरण : वह रास्ते में साँप देखकर ठिठका।

२. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया / मानसिक अवस्थासूचक

अर्थ : चकित या स्तम्भित होकर रुकना।

उदाहरण : अपने खिलाफ नारों को सुनकर नेताजी ठिठक गए।

पर्यायवाची : ठक रहना, स्तम्भित होना

Startle with amazement or fear.

boggle
३. क्रिया / अवस्थासूचक क्रिया / मानसिक अवस्थासूचक

अर्थ : कोई काम करने से पहले आशंका, अनौचित्य, असमर्थता आदि की वजह से कुछ देर रुकना।

उदाहरण : कुछ प्रश्नों के उत्तर देते समय वह हिचक रहा था।

पर्यायवाची : अटपटाना, झिझकना, संकोच करना, सकुचना, सकुचाना, हिचकना, हिचकिचाना

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।