अर्थ : पेड़ या छत आदि से लटकाई हुई रस्सियाँ आदि जिसमें तख्ता आदि बँधा रहता है और इस पर बैठकर झूलते हैं।
उदाहरण :
वह अपने बाग में झूला लगा रही है।
पर्यायवाची : झूला
अर्थ : किसी आधार के सहारे लटकर आगे-पीछे या इधर-उधर हिलने की क्रिया।
उदाहरण :
घड़ी के दोलक का दोलन रुकने का अर्थ है कि घड़ी बंद हो गई है।
पर्यायवाची : दोलन
अर्थ : किसी वस्तु का आगे-पीछे या दाँये-बाँयें में हिलना।
उदाहरण :
लोलक को गति देने से वह झूलता रहता है।
अर्थ : ऊपर टिके रहने पर भी किसी वस्तु आदि के कुछ भाग का नीचे की ओर कुछ दूर तक बिना आधार के रहना।
उदाहरण :
दीवार से एक रस्सी लटक रही है।
पर्यायवाची : लटकना