पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से झरोखा शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

झरोखा   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : वायु और प्रकाश आने के लिए दीवारों में बना हुआ जालीदार बड़ा छेद।

उदाहरण : घर को हवादार बनाने के लिए उसने प्रत्येक कमरे में झरोखा लगवाया है।

पर्यायवाची : गवाक्ष, झँझरी, झंझरी, झाँकी, दरीचा, मूषा, वातायन

A window in a roof to admit daylight.

fanlight, skylight
२. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति
    संज्ञा / भाग

अर्थ : हवा तथा प्रकाश आने के लिए घर, गाड़ी, जहाज आदि की दीवारों या छतों पर बनाया गया खुला भाग जिसे खोलने या बंद करने के लिए प्रायः काँच आदि लगी लकड़ी या धातु की बनी संरचना होती है।

उदाहरण : इस कमरे में एक ही खिड़की है।

पर्यायवाची : खिड़की

३. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : दीवार के ऊपरी भाग में प्रकाश आने के लिए बना छेद।

उदाहरण : रोशनदान पर एक बड़ी छिपकली बैठी है।

पर्यायवाची : रोशनदान

A window in a roof to admit daylight.

fanlight, skylight
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।