अर्थ : प्राणियों में अनुभव, संकल्प-विकल्प, इच्छा, विचार आदि करने वाली शक्ति।
उदाहरण :
मन की चंचलता को दूर करना कठिन कार्य है।
दूसरे के मन की बात कौन जान सकता है।
पर्यायवाची : अंतःकरण, अंतर, अंतस्, अन्तःकरण, अन्तर, अन्तस्, असु, चित, चित्त, छाती, ज़हन, ज़िहन, ज़ेहन, जिहन, जी, जेहन, तबियत, तबीयत, दिल, पेट, मन, मनसा, मानस
अर्थ : स्मरण रखने की शक्ति।
उदाहरण :
इस अधिकारी की स्मरण शक्ति बहुत कमज़ोर है।
पर्यायवाची : ज़हन, ज़िहन, ज़ेहन, जिहन, जेहन, याददाश्त, स्मरण शक्ति, स्मरण-शक्ति, स्मृति
अर्थ : सोचने समझने और निश्चय करने की वृत्ति या मानसिक शक्ति।
उदाहरण :
औरों की बुद्धि से राजा बनने की अपेक्षा अपनी बुद्धि से फ़कीर बनना ज़्यादा अच्छा है।
पर्यायवाची : अकल, अक़ल, अक़्ल, अक्ल, अभिबुद्धि, आत्मसमुद्भवा, आत्मोद्भवा, इड़ा, ज़हन, ज़िहन, ज़ेहन, जिहन, जेहन, दिमाग, दिमाग़, धी, धी शक्ति, प्रज्ञा, प्रतिभान, प्राज्ञता, प्राज्ञत्व, बुद्धि, बूझ, मति, मनीषा, मनीषिका, मस्तिष्क, मेधा, विवेक, संज्ञा, समझ