अर्थ : संचित या एकत्रित करना।
उदाहरण :
वह घर बनाने के लिए बड़ी मेहनत से एक-एक पैसा जोड़ रहा है।
पर्यायवाची : इकट्ठा करना, एकत्र करना, एकत्रित करना, जुटाना, जोड़ना, सँजोना, संग्रह करना, संग्रहना, संचित करना, संजोना
अर्थ : कहीं पर कोई वस्तु देना।
उदाहरण :
आप यह आवेदन पत्र कार्यालय में जमा कर दीजिए।
आज मैंने बैंक में कुछ पैसे जमा किए।
कॉलेज में फीस भरनी है।
पर्यायवाची : भरना
अर्थ : बैंक के खाते में डालना।
उदाहरण :
वह प्रतिमाह अपने खाते में हज़ार रुपए जमा करती है।
पर्यायवाची : भरना