अर्थ : किसी वस्तु आदि के चारों ओर चक्कर लगाना या गोल घूमना।
उदाहरण :
वह मंदिर की परिक्रमा कर रहा है।
पर्यायवाची : चक्कर काटना, परिक्रमा करना, फेरा लगाना
अर्थ : एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना और फिर वहाँ से लौट कर आना।
उदाहरण :
मैं उनके घर कई चक्कर लगा आया पर वे मिले नहीं।
पर्यायवाची : चक्कर काटना, चक्कर मारना
अर्थ : किसी वस्तु का किसी दूसरी वस्तु को केंद्र बनाकर उसके चारों ओर चक्कर लगाना।
उदाहरण :
पृथ्वी सूर्य के तथा चंद्रमा पृथ्वी के चारों ओर घूमता है।
पर्यायवाची : घूमना, परिक्रमा करना