अर्थ : सफेद रंग की तुलसी।
उदाहरण :
मैंने उसके घर पहली बार सफेद तुलसी देखी।
पर्यायवाची : अस्रार्जक, गंध-पत्र, भूतकेश, श्वेत तुलसी, सफेद तुलसी, स्थूलांशी
अर्थ : एक कँटीला वृक्ष जिसके फल का छिलका बहुत ही कड़ा और चिकना होता है।
उदाहरण :
बेल के पत्ते त्रिपत्रक, संयुक्त एवं हल्की सी गंधयुक्त होते हैं।
पर्यायवाची : गंध-पत्र, ताल, त्रिगुणी, त्रिजटा, त्रिदल, त्रिपत्र, पूतिमारुत, प्राचीनपनस, फलशैशिर, बिल्व, बेल, महाकपित्थ, मालूर, विल्व, विशाखग्रह, शांडिलू, शांडिल्य, शाकविंदक, शाकविन्दक, शाण्डिलू, शाण्डिल्य, शिवेष्ट, शैलपत्र, श्री फल, श्रीफल, सदाफल, स्थूलांशी