पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से गंडा शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

गंडा   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : मंत्र पढ़कर गाँठ लगाया हुआ वह धागा जो रोग या प्रेतबाधा दूर करने के लिए गले या हाथ में बाँधते हैं।

उदाहरण : रामानंदजी गंडा पहनते हैं।

पर्यायवाची : गण्डा

२. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : गायन, नृत्य आदि के गुरु या उस्तादों द्वारा शिष्यों को बाँधा जाने वाला धागा।

उदाहरण : गायन के गुरु ने उसे गंडा बाँधा।

पर्यायवाची : गण्डा

३. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : रस्सी, कपड़े आदि में विशेष प्रकार से फेरा देकर बनाया हुआ बंधन।

उदाहरण : वह कपड़े की गाँठ खोल न सका।

पर्यायवाची : आबंध, आबंधन, आबन्ध, आबन्धन, आरसा, गण्डा, गाँठ, गांठ, गिरह, गुढ़ी, ग्रंथि, ग्रन्थि

Any of various fastenings formed by looping and tying a rope (or cord) upon itself or to another rope or to another object.

knot
४. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : कौड़ियाँ और घुँघरू बँधा पट्टा।

उदाहरण : गंडा जानवरों को बाँधा जाता है।

पर्यायवाची : गण्डा

५. संज्ञा / समूह

अर्थ : गिनने में चार का समूह।

उदाहरण : गाँव में पहले आम, नींबू आदि को गंडे में ही गिनते थे।

पर्यायवाची : गण्डा

६. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / शारीरिक वस्तु
    संज्ञा / भाग

अर्थ : तोते, चिड़ियों आदि की धारी।

उदाहरण : नीले तोते का लाल गंडा अधिक अच्छा लग रहा है।

पर्यायवाची : गण्डा

मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।