अर्थ : किसी वृत्त या परिधि या पंक्ति के ठीक बीचों-बीच का बिन्दु या भाग।
उदाहरण :
इस वृत्त के केंद्र बिंदु से जाती हुई एक रेखा खींचो।
पर्यायवाची : केंद्र बिंदु, केन्द्र, केन्द्र बिन्दु, नाभि, मध्य बिंदु, मध्य-बिन्दु, मरकज, मरकज़
अर्थ : जन्मकुंडली में ग्रहों का पहला, चौथा, सातवाँ और दसवाँ स्थान।
उदाहरण :
ज्योतिषी जी केंद्र को शुभ फलदायी बता रहे हैं।
पर्यायवाची : केन्द्र
अर्थ : वह वस्तु जिसमें आपकी रुचि हो या जिस पर आपका ध्यान केंद्रित हो।
उदाहरण :
मैदान में खेल रहे खिलाड़ी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र होते हैं।
पर्यायवाची : केन्द्र
अर्थ : वह भवन जो किसी विशेष काम के लिए समर्पित हो या जहाँ कोई विशेष काम होता हो।
उदाहरण :
वे लोग शोध के लिए एक अलग केंद्रीय भवन बनाना चाहते हैं।
पर्यायवाची : केंद्रीय भवन, केन्द्र, केन्द्रीय भवन, सेंटर, सेन्टर
अर्थ : वह मूल या मुख्य कार्यालय जहाँ से चारों ओर दूर-दूर तक फैले हुए अन्य कार्यालयों का संचालन होता है।
उदाहरण :
भारत की राजधानी दिल्ली होने के कारण सभी राजनीतिक दलों का प्रधान कार्यालय दिल्ली में ही है।
पर्यायवाची : केंद्रीय कार्यालय, केन्द्र, केन्द्रीय कार्यालय, पीठिका, प्रधान कार्यालय, प्रमुख कार्यालय, मुख्य कार्यालय, मुख्यालय, सदर, हेडक्वार्टर, हेडक्वॉर्टर
अर्थ : किसी राज्य या राष्ट्र की वह सर्वप्रधान सरकार या शासन सत्ता जिसका प्रमुख स्थान उसकी राजधानी में होता है और जो वहाँ से सारे देश पर शासन करती है।
उदाहरण :
पार्टीवाद से ऊपर उठकर केंद्र सरकार को सभी राज्यों की सरकारों की मदद करनी चाहिए।
पर्यायवाची : केंद्र सरकार, केंद्रीय सरकार, केन्द्र, केन्द्र सरकार, केन्द्रीय सरकार
अर्थ : वह स्थान जो किसी कार्य आदि के लिए नियत हो या वहाँ कोई कार्य विशेष रूप से होता हो।
उदाहरण :
दिल्ली नेताओं के लिए एक राजनैतिक केंद्र है।
पर्यायवाची : अड्डा, केंद्र स्थान, केंद्रस्थल, केंद्रीय स्थान, केन्द्र, केन्द्र स्थान, केन्द्रस्थल, केन्द्रीय स्थान
अर्थ : वह स्थान आदि जो किसी घटना, कार्य आदि से सबसे अधिक प्रभावित हो या किसी कार्य, घटना आदि मुख्य बिंदु हो।
उदाहरण :
कल आए भूकंप का केंद्र मेरा शहर रहा।