पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से कबन्ध शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

कबन्ध   संज्ञा

१. संज्ञा / भाग

अर्थ : सिर कट जाने पर बचा हुआ धड़।

उदाहरण : समर भूमि में जगह-जगह खून से लथपथ मुंड और रुंड पड़े हुए थे।

पर्यायवाची : कबंद, कबंध, कबन्द, रुंड, रुण्ड

२. संज्ञा / सजीव / जन्तु / पौराणिक जीव

अर्थ : एक राक्षस।

उदाहरण : कबंध का वर्णन धार्मिक ग्रंथों में मिलता है।

पर्यायवाची : कबंध

३. संज्ञा / सजीव / जन्तु / पौराणिक जीव

अर्थ : पुराणानुसार एक राक्षस का नाम जो नौ ग्रहों में माना जाता है।

उदाहरण : शास्त्रों के अनुसार केतु सूर्य देव पर आक्रमण करता है जिसकी वजह से सूर्यग्रहण लगता है।

पर्यायवाची : कबंध, केतु, शिखी

४. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : वह फंदेदार रस्सी जिसके सहारे ऊँचे मकानों आदि पर चढ़ते हैं।

उदाहरण : चोर कमंद के सहारे बड़ी इमारत की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया था।

पर्यायवाची : कबंध, कमंद, कमंध, कमन्द, कमन्ध

५. संज्ञा / निर्जीव / वस्तु / मानवकृति

अर्थ : वह फंदेदार रस्सी जिसे फेंककर पशु फँसाए जाते हैं।

उदाहरण : शिकारी कमंद लिए जंगल में घूम रहा था।

पर्यायवाची : कबंध, कमंद, कमंध, कमन्द, कमन्ध

A long noosed rope used to catch animals.

lariat, lasso, reata, riata
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।