अर्थ : राजा जनक की पुत्री तथा राम की पत्नी।
उदाहरण :
सीता एक आदर्श पत्नी थीं।
सीता को जगत जननी जगदम्बा का रूप माना जाता है।
पर्यायवाची : अयोनिजा, अवनिजा, अवनिसुता, उर्वीजा, कुजा, क्षितिजा, जनक दुलारी, जनक-तनया, जनकात्मजा, जानकी, धरणिजा, धरणीसुता, भू-सुता, भूमिजा, भूमिपुत्री, भूसुता, भौमी, महिजा, महिसुता, मैथिली, योजनगंधा, योजनगन्धा, लाक्षकी, विदेही, वैदेही, सिय, सिया, सीता, सीय