अर्थ : हवाई जहाज से गंतव्य विमान स्थल तक की नियत यात्रा।
उदाहरण :
वह दो बजे की उड़ान से आ रहा है।
मौसम की ख़राबी के कारण उड़ान का समय परिवर्तित हो गया है।
मुम्बई से बंगलोर की उड़ान लगभग दो घंटे की है।
पर्यायवाची : फ्लाइट
अर्थ : * उड़ान में वायुयान की सुव्यवस्थित रचना या बनावट।
उदाहरण :
फ्लाइट देखकर पायलेट की कुशलता की दाद देनी ही पड़ी।
पर्यायवाची : फ्लाइट
अर्थ : मालखंभ में एक प्रकार की कसरत।
उदाहरण :
अशोक उड़ान बहुत अच्छी तरह से कर लेता है।
पर्यायवाची : उड़ी