अर्थ : वर्षा का अभाव या वर्षाहीन होने की अवस्था या भाव।
उदाहरण :
सूखे के कारण इस साल फ़सल प्रभावित हुई है।
पर्यायवाची : अनावर्षण, अनावृष्टि, अवर्षण, अवर्षा, वर्षप्रतिबंध, वर्षप्रतिबन्ध, वर्षाहीनता, सूखा
अर्थ : व्याकरण में संधियों का विच्छेद।
उदाहरण :
तिरुअनन्तपुरम् का संधिविच्छेद तिरु+अनन्त+पुरम् के रूप में होगा।
पर्यायवाची : संधिविच्छेद
अर्थ : दया न होने का भाव।
उदाहरण :
वह शत्रुओं की कृपाहीनता का शिकार हो गया।
पर्यायवाची : अकृपा, अप्रसाद, कृपाहीनता, ना-मेहरबानी
अर्थ : हाथी का मस्तक।
उदाहरण :
बच्चे ने मंदिर के सामने खड़े हाथी के सुसज्जित हस्तिमस्तक पर हाथ फेरा।
पर्यायवाची : इभकुंभ, इभकुम्भ, किलावा, प्रतिमान, हस्ति मस्तक, हस्ति-मस्तक, हस्तिमस्तक