अर्थ : ध्वनिहीन या शांत होने की अवस्था या भाव।
उदाहरण :
अंधेरी रात में निस्तब्धता छाई हुई थी।
पर्यायवाची : अशब्द, औंगी, कोलाहलहीनता, ख़ामोशी, खामोशी, ध्वनिहीनता, निरवता, निस्तब्धता, नीरवता, प्रशांतता, प्रशांति, प्रशान्तता, प्रशान्ति, शब्दहीनता, शांतता, शांति, शान्तता, शान्ति, सन्नाटा
अर्थ : समाप्त होने की क्रिया, अवस्था या भाव।
उदाहरण :
महात्मा गाँधी के मरने के साथ ही एक युग की समाप्ति हो गई।
पर्यायवाची : अंजाम, अंत, अन्जाम, अन्त, अपवर्ग, अवसाद, अवसान, इंतहा, इंतिहा, इतमाम, इति, इति श्री, इत्माम, इन्तहा, इन्तिहा, उपसंहार, ख़ातमा, ख़ात्मा, खातमा, खात्मा, निष्पत्ति, परिणति, पारायण, विसर्जन, व्यवधान, सफाया, समाप्ति
अर्थ : किसी मनुष्य, प्राणी आदि को जान-बूझकर किसी उद्देश्य से मार डालने की क्रिया।
उदाहरण :
किसी भी प्राणी की हत्या महापाप है।
पर्यायवाची : अपघात, अवघात, आर, आलंभ, आलंभन, आलम्भ, आलम्भन, आहनन, उज्जासन, कत्ल, क़त्ल, क्राथ, ख़ून, खून, घात, जबह, निजुर, प्रमथन, प्रमाथ, प्रहण, मर्डर, मारण, मारन, वध, विघात, विशसन, संग्रहण, संघात, सङ्ग्रहण, सङ्घात, हत्या, हनन