पृष्ठ के पते की प्रतिलिपि बनाएँ ट्विटर पर सांझा करें व्हाट्सएप पर सांझा करें फेसबुक पर सांझा करें
गूगल प्ले पर पाएं
हिन्दी शब्दकोश से लूटना शब्द का अर्थ तथा उदाहरण पर्यायवाची एवम् विलोम शब्दों के साथ।

लूटना   क्रिया

१. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / शारीरिक कार्यसूचक

अर्थ : किसी से जबरदस्ती या डरा-धमकाकर उसकी कोई वस्तु ले लेना।

उदाहरण : इस सड़क पर लुटेरे राहगीरों को लूटते हैं।

पर्यायवाची : अपहरना, मूसना

२. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया

अर्थ : धोखा देकर माल ले लेना।

उदाहरण : वह लोगों को ठगता है।

पर्यायवाची : ऐंठना, झटकना, झाड़ना, ठगना, मूँड़ना, मूड़ना, मूसना

३. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / शारीरिक कार्यसूचक

अर्थ : अनुचित रूप से लेना।

उदाहरण : आजकल बच्चों को दाखिला देने के लिए डोनेशन के नाम पर शिक्षण संस्थाएँ लूट रही हैं।

४. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / शारीरिक कार्यसूचक

अर्थ : बहुत दाम लेना।

उदाहरण : आज-कल के दूकानदार ग्राहकों को लूट रहे हैं।

पर्यायवाची : ठगना

Rip off. Ask an unreasonable price.

fleece, gazump, hook, overcharge, pluck, plume, rob, soak, surcharge
५. क्रिया / कर्मसूचक क्रिया / शारीरिक कार्यसूचक

अर्थ : किसी को अपनी ओर आकर्षित करना।

उदाहरण : एक नवयौवना की अदाओं ने हमें लूट लिया।

पर्यायवाची : मोहना

६. क्रिया / प्रेरणार्थक क्रिया

अर्थ : किसी से अत्यधिक खर्च कराना।

उदाहरण : सुनील को नई नौकरी मिलते ही उसके साथियों ने उसे दावत के नाम पर खूब लूटा।

लूटना   संज्ञा

१. संज्ञा / निर्जीव / अमूर्त / कार्य

अर्थ : लूटने की क्रिया या भाव।

उदाहरण : डाकू सेठ के घर को लूटने के बाद आराम से चले गए।

पर्यायवाची : अपहार, लूट

Plundering during riots or in wartime.

looting, robbery
मुहावरे भाषा को सजीव एवम् रोचक बनाते हैं। हिन्दी भाषा के मुहावरे यहाँ पर उपलब्ध हैं।